ईशा अंबानी की होली पार्टी में छा गया Priyanka Chopra का लुक, शिल्पा शेट्टी-राधिका मर्चेंट ने भी जमाया रंग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, March 16, 2024

ईशा अंबानी की होली पार्टी में छा गया Priyanka Chopra का लुक, शिल्पा शेट्टी-राधिका मर्चेंट ने भी जमाया रंग

 ईशा अंबानी की होली पार्टी में छा गया Priyanka Chopra का लुक, शिल्पा शेट्टी-राधिका मर्चेंट ने भी जमाया रंग


रंगों का त्योहार होली में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। सभी जगह इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड वाले भी कहां पीछे रहने वाले हैं। हर साल की तरह इस साल भी बी टाउन सितारों ने लैविश प्री होली पार्टी अटेंड की जो कि ईशा अंबानी की तरफ से थी। एंटीला में हुई इस पार्टी में सितारों का मेला लगा रहा।
ईशा अंबानी की होली पार्टी

 रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) आने वाला है। आम लोगों के साथ ही सितारों में भी अभी से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। यही वो टाइम भी होता है, जब बी टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लैविश ड्रेस पहन हाई प्रोफाइल पार्टी अटेंड करते हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने होली से पहले एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। इस पार्टी में विदेश में रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी हाजिर हुईं, जिन्होंने जामनगर में अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मिस कर दी थी। सिचारों से सजी इस शाम की कुछ रंगीन झलकियां सामने आई हैं।

इन सेलिब्रिटीज ने अटेंड की पार्टी

ईशा अंबानी की अर्बन पार्टी में शिल्पा शेट्टी, औरी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा विदेश से आईं देसी बाला प्रियंका चोपड़ा और 'सुखी' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की रही। प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपने देसीपन को बनाए रखते हुए ग्लैमर का जलवा बिखेरा।

वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन शेड की मॉर्डन स्टाइल साड़ी को इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर चुना।

इसके अलावा 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित ने पिंक कलर को कोट-पैंट को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और सटल मेकअप किया।
पार्टी में आए ये सितारे भी

इस पार्टी में अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना, ईशा गुप्ता के अलावा नामी पर्सनालिटीज में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी पहुंचीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages