TV के सुपरहिट शो Surabhi के ऑडिशन में रेणुका शहाणे से हो गई थी बहुत बड़ी गड़बड़, कहा- 'यह डिजास्टर था' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, June 22, 2025

TV के सुपरहिट शो Surabhi के ऑडिशन में रेणुका शहाणे से हो गई थी बहुत बड़ी गड़बड़, कहा- 'यह डिजास्टर था'

 TV के सुपरहिट शो Surabhi के ऑडिशन में रेणुका शहाणे से हो गई थी बहुत बड़ी गड़बड़, कहा- 'यह डिजास्टर था'


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) को हिट टीवी शो सुरभि (Surabhi) से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में, रेणुका ने इस शो से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है। उन्होंने खुलासा किया है कि शो के ऑडिशन के दौरान आखिर क्या हुआ था जिसे वह डिजास्टर बता रही हैं।



रेणुका शहाणे ने याद किया सुरभि शो का ऑडिशन अनुभव। फोटो क्रेडिट- एक्स


रेणुका शहाणे सिर्फ बॉलीवुड का पॉपुलर फेस नहीं हैं, बल्कि एक सुपरहिट टीवी शो के जरिए भी उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी। इस सुपरहिट टीवी शो का नाम था- सुरभि (TV Show Surabhi)।

1990 से 2001 तक टेलीकास्ट हुआ कल्चरल मैगजीन शो सुरभि सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है। यही नहीं, यह भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ऑडियंस रिस्पॉन्स पाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। इस शो में रेणुका शहाणे एंकर थीं।

रेणुका के सुरभि का ऑडिशन था डिजास्टर

रेणुका शहाणे ने बतौर एंकर शो के जरिए एक तगड़ी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। एक हालिया इंटरव्यू में रेणुका ने उस दौर को याद किया है और ऑडिशन का किस्सा शेयर किया है। जिस शो ने उन्हें इतना स्टारडम दिया, आपको जानकर हैरानी होगी कि उसका ऑडिशन ही वह डिजास्टर बताती हैं।

शाह रुख के साथ कर रही थीं सर्कस

एनडीटीवी के साथ बातचीत में रेणुका शहाणे ने रिवील किया था कि वह ऑडिशन के दौरान अपनी लाइंस ही भूल गई थीं। दरअसल, वह उस वक्त शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ टीवी शो सर्कस (Circus) में काम कर रही थीं। सुरभि का ऑडिशन उन्होंने सर्कस की शूटिंग के बाद दिया था।


ऑडिशन के वक्त रेणुका से हुई थी ये भूल

रेणुका शहाणे ने इंटरव्यू में ऑडिशन का किस्सा बताते हुए कहा, "मैं अपनी लाइन भूल गई थी। मैं खुद पर हंसे जा रही थी क्योंकि मुझे याद नहीं आ रहा था।" उन्होंने बताया कि उन्हें जो स्क्रिप्ट दी गई थी, उसमें बृहदेश्वर मंदिर के बारे में एक लंबा पैसेज था। वह स्क्रिप्ट को याद कर लेती थी, लेकिन कैमरे के सामने जाते ही भूल जाती थीं। उन्होंने ऑडिशन को डिजास्टर बताया।




सिर्फ इस वजह से रेणुका को मिला था शो

ऑडिशन में लाइंस भूलने के बाद रेणुका शहाणे को लगा था कि उन्हें यह शो नहीं मिलने वाला है। मगर शो की क्रिएटर और प्रोड्यूसर गीता डॉक्टर को एक्ट्रेस की स्माइल पसंद आ गई थी जिसकी वजह से उनकी झोली में यह शो आया। यह शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होता था और बाद में इसे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages