2 अंडे चुराने के आरोप में महिला कैदी की पिटाई से मौत, इंद्राणी पर FIR दर्ज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, June 26, 2017

2 अंडे चुराने के आरोप में महिला कैदी की पिटाई से मौत, इंद्राणी पर FIR दर्ज

मुंबई, एजेंसी। बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ पुलिस ने कैदियों को हिंसा के लिए भड़काने का केस दर्ज किया है। दरअसल, इंद्राणी ने महिला कैदियों को हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसाया और बच्चों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बता दें कि बाइकुला जेल में महिला कैदियों को अपने 6 साल के बच्चों के अपने साथ रखने की इजाजत है। दरअसल, महाराष्टÑ के भायखला जेल में 35 साल की एक कैदी मंजुला शेटे की कथित हत्या के खिलाफ महिला कैदियों ने बवाल किया। इस दौरान हुई हिंसा में जेल के कई कर्मचारी घायल हुए थे। करीब 200 सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के खिलाफ गार्ड्स के साथ मारपीट करने और जेल की छत पर हिंसक प्रदर्शन करने के लिए केस दर्ज किया गया है। शेटे को कथित तौर पर जेल के एक अधिकारी ने पीटा था। हालांकि, जेल के अधिकारियों के मुताबिक उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके सिर पर कई जख्म थे और उसे अंदरूनी चोट भी लगी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद भायखला जेल की सुपरिटेंडेंट मनीषा पोखरकर और 5 गार्ड्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।


पाकिस्तान: तेल टैंकर पलटने से लगी आग से 125 की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

2 अंडे चुराने के आरोप में पिटाई

23 जून को पोखरकर ने शेटे को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ा था और उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। शेटे ने कथित तौर पर 2 अंडे चुराए थे। शेटे की मौत के बाद इंद्राणी मुखर्जी ने कैदियों को भड़काना शुरू कर दिया। एक सूत्र ने बताया, शेटे की मौत के बाद, इंद्राणी ने कैदियों से विरोध प्रदर्शन करने को कहा। उसने बच्चों को अपने आगे रखने के लिए कहा ता

कि जेल प्रशासन उनके खिलाफ बल प्रयोग न कर पाए। उसने कैदियों को किस तरह विरोध-प्रदर्शन करे इसके बारे में भी बताया। बता दें कि इंद्राणी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages