दिव्यांका बनीं नच बलिए की विनर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, June 25, 2017

दिव्यांका बनीं नच बलिए की विनर

नई दिल्ली, एजेंसी। टेलीविजन स्टार कपल और ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो ‘नच बलिए 8’ का खिताब अपने नाम किया है। इन विनर्स की जोड़ी ने सनाया ईरानी-मोहित सहगल और अबिगैल पांडे-सनम जौहर की जोड़ी को ग्रैंड फिनाले में पीछे छोड़ दिया। ट्रॉफी के अलावा विजेताओं को 35 लाख रुपये की विजेता राशि, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटर और ओरा जूलरी गिफ्ट की गई। यह पहला ऐसा मौका था जबकि आॅडियंस ने दिव्यांका त्रिपाठी को डांस फ्लोर पर देखा और उन्होंने टीवी सीरियल की ही तरह यहां भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।

दिव्यांका और विवेक के कदमों का मेल इतना सटीक थ कि दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। शुरूआती परफॉर्मेंसेज में नॉर्मल शुरुआत करने वाली इस जोड़ी ने एपिसोड दर एपिसोड अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया और खिताब अपने नाम किया। दिव्यांका का स्टारडम भी उनकी जीत में एक अहम रोल निभा गया। वह इस रिऐलिटी शो से पहले ही काफी लोकप्रिय हैं। नच बलिए सीजन-8 की शुरूआत अप्रैल में हुई थी। इसमें 10 सिलेब्रिटी कपल्स ने हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages