मुंबई में मराठाओं का महामोर्चा, लोगों के लिए जाम बना परेशानी का सबब - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, August 9, 2017

मुंबई में मराठाओं का महामोर्चा, लोगों के लिए जाम बना परेशानी का सबब

"एक मराठा लाख मराठा" यही नारेबाजी आज पूरे मुंबई में गूंज रही थी. मुंबई की सड़कों पर आज लाखों की तादाद में मराठा उतर आए. जिसकी वजह से आज सुबह से ही पूरी मुंबई जाम की चपेट में आ गई थी. मुंबई में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आरक्षण की मांग को लेकर उतरे. राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण दिया जाए इसके लिए मराठा क्रांति मोर्चा ने महाराष्ट्र में 9 अगस्त को 57 जगहों पर रैली निकालने की घोषणा की थी.

इस रैली की शुरुआत 11 बजे से हो गई और शाम पांच बजे इसको खत्म किया गया. इस रैली के दौरान अनुचित घटना टालने के लिए मुंबई पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया गया. जानकारी के मुताबिक सात हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए पूरे मार्च पर नजर रखी जा रही थी. माना जा रहा है कि मोर्चा में लगभग 3-4 लाख लोग सड़कों पर थे जिसे देखते हुए पूरी रैली के दौरान शहर के ट्रैफिक में काफी बदलाव किये गए थे.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages