#Jail की रोटी नहीं खा रहा राम रहीम, फ्रूट व जूस से चल रहा काम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 6, 2017

#Jail की रोटी नहीं खा रहा राम रहीम, फ्रूट व जूस से चल रहा काम

चंडीगढ़। सजा के बाद से गुरुवार तक उसे जेल में 10 दिन हो गए हैं। लेकिन अब तक डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में रोटी रास नहीं आ रही है। वह जेल कैंटीन से फ्रूट व जूस ले रहा है।  सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को भी अभी कोई काम भी नहीं दिया गया है। पुलिस वेरिफिकेशन न होने के चलते अब तक जेल में मुलाकात के लिए भी कोई नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर, एक व्यक्ति की पत्नी गायब करने के मामले में गुरमीत राम रहीम की गुरुवार को जयपुर की एक अदालत में पेशी होना है। कोर्ट ने 7 सितंबर की तारिख तय की है। हालांकि, पुलिस उसे पेशी पर ले जाएगी या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

इस मामले में मिली है 20 साल की कैद
डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप मामले में दोषी ठहराया था। फिर उसे सुनारिया जेल लाया गया था। इसके बाद उसे 28 अगस्त को रोहतक जेल परिसर में बनी अस्थाई कोर्ट में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। पहले ही उसके जेल अकाउंट में 18 हजार रूपए डलवाए गए थे।
यह मिलता है जेल के कैंटीन में
दरअसल, जेल कैंटीन में फ्रूट, जूस के अलावा बिस्कुट, नमकीन, फ्रूट, जूस, लड्डू, मट्ठी, समोसा, नूडल्स और खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं। कैंटीन में हर कैदी का अकाउंट खुलता है और इसके बाद इसी अकाउंट से कैदी खाने पीने की चीजें लेता है। हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से हर कैदी के खान पान का सुबह शाम इंतजाम अलग से किया जाता है।

राम रहीम को शुरुआत से ही जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है। वह बार-बार कहने पर भी बहुत कम रोटी खा रहा है। जेल प्रशासन ने उसके लिए दो नंबरदार नियुक्त कर रखे हैं। इसी वजह से वह कैंटीन में अपने अकाउंट से राम फ्रूट व जूस पर जोर दे रहा है।

ऐसा होता है रूटीन, शाम 6 बजे हाजिरी
सुबह 5 बजे जगा दिया जाता है। इसके बाद 6 बजे हाजिरी लगती है और साढ़े 6 बजे ब्रेकफास्ट मिलता है। सुबह 9 बजे रोटी सब्जी आदि दी जाती है। फिर शाम 5 बजे खाना मिलता है।

10 दिन में दूसरे कैदी हो चुके परेशान
जेल में आने के बाद से अब तक डॉक्टर्स दो बार गुरमीत राम रहीम का शूगर और बीपी चैक कर चुके हैं। उधर, डेरा प्रमुख के चलते दूसरे कैदी परेशान हैं। उन पर अनेक प्रकार की बंदिश लगा दी है। कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों से मुलाकात का समय भी कम कर दिया गया है। राम रहीम के जेल में आने के बाद अब कोई नया कैदी या हवालाती भी यहां नहीं लाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages