Bihar :- जहानाबाद में लड़की का 'चीरहरण' करता विडियो वायरल, दो गिरफ्तार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, April 30, 2018

Bihar :- जहानाबाद में लड़की का 'चीरहरण' करता विडियो वायरल, दो गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसे देखकर इंसानियत का सिर शर्म से झुक जाए। कई लड़कों द्वारा एक युवती का 'चीरहरण' करता यह विडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ऐक्शन में आई है। इस मामले में SIT ने अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में FIR भी दर्ज कर लिया गया है। इस विडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर हमला कर दिया है। 

हैवानों से इज्जत गुहार लगाती रही लड़की 
विडियो में लड़की करीब 5-6 हैवान लड़कों से इज्जत की गुहार लगाती रही। विडियो में लड़की को भइया मेरी इज्जत मत लो, मेहरबानी करो भइया, प्लीज कहते साफ सुना जा सकता है। विडियो में लड़के उस युवती की पिटाई भी कर रहे हैं और उसे अपशब्द भी कहते दिख रहे हैं। विडियो में लड़की के कपड़े फटे दिख रहे हैं। हालांकि कुछ लड़के उन हैवान लड़कों को रोकते भी दिख रहे हैं। विडियो में ज्यादातर कम उम्र के लड़के हैं। हैवान लड़की से छेड़छाड़ के दौरान उसके मां-बाप का नाम भी पूछ रहे हैं। 

सरेराह नाबालिग लड़की के चीरहरण का एक यह विडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने विडियो की जांच के लिए कमिटी का गठन कर दिया है। घटना की जांच के लिए बनाई गई पुलिस और दो विशेष जांच टीमों (एसआईटी) ने कई जगहों पर छापेमारी की है। विडियो कब का है और यह घटना किस जगह की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages