Wedding Bells : नेहा धूपिया बनी दुल्हन, खुद का किया था रिएलिटी चेक - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, May 10, 2018

Wedding Bells : नेहा धूपिया बनी दुल्हन, खुद का किया था रिएलिटी चेक

मुंबई। देश के प्रसिद्ध रिएलिटी शो रोडीज एक्सट्रीम की गैंग लीडर और एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त अंगद बेदी केे साथ दिल्ली में शादी की है। इसके बारे में नेहा ने ट्विटर पर भी जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले नेहा धूपिया ने रोडीज एक्सट्रीम के 15वें सीजन को लेकर बातचीत करते हुए स्वीकारा था कि उन्होंने खुदका भी एक समय पर रिएलिटी चेक किया था। इसके बाद उन्होंने यह तय किया वे फिल्मों में अच्छा काम करती रहेंगी चाहे वो छोटा रोल हो या फिर बड़ा।


आपको बता दें कि, शादी को लेकर नेहा ने खुद जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने अंगद बेदी साथ तस्वीरे भी शेयर की है। कुछ दिन पहले खास बातचीत के दौरान फिल्मों में अपने रोल और अागे के टारगेट के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, वे खुदका रिएलिटी चेक कर चुकी हैं और उन्होंने तय किया है कि वो अच्छे काम पर फोकस रखेंगी। नेहा कहती हैं, मैंने खुदका रिएलिटी चेक किया है। जहां तक फिल्मों की बात है तो मैं अच्छा काम हमेशा तलाशती हूं और आगे भी एेसा ही रहेगा। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि अच्छा काम करने को मिले। चाहे फिर वो छोटा या बड़ा रोल हो।

फिल्म एेसी हो जो कुछ अच्छा मैसेज दे रही हो। हां, यह जरूर है कि अगर फिल्म में तीन एक्ट्रेस हैं और मुझे जो चाहिए वो नहीं मिलता तो बुरा जरूर लगता है। लेकिन फिर में इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। जैसे अगर मैं सोचू कि फिल्म में तो मुझे वरुण धवन के साथ डांस करना था, लेकिन अगर एेसा नहीं हो पाएगा तो मैं यह सोचती हूं कि मैं वरुण के साथ फिल्म में न सही पार्टी में डांस कर लूंगी।

नेहा ने कहा था कि, मेरा मानना है कि अच्छा काम बहुत जरूरी है। खास तौर पर वेल्थ और वेल्यूज के लिए। यू कहें कि क्रिएटिव वेल्थ और वेल्यूज। एेसी कई सक्सेस स्टोरीज फिल्म इंडस्ट्री में हैं। राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान, सीमा पाहवा, राधिका अाप्टे, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल जैसे नाम इस बात का उदाहरण हैं। वैसे भी मेरे पिताजी कहते थे कि काम करते रहो, काम से ही काम निकलता है। 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages