मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं : केक काट कर कर क्रिसमस सेलिब्रेट किया - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 26, 2019

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं : केक काट कर कर क्रिसमस सेलिब्रेट किया

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके बताए दया, करुणा, प्रेम और सेवा के मूल्यों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages