मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें याद किया - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, January 4, 2020

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें याद किया

 रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के महान रचनाकार स्वर्गीय श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से बालपुर गांव में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, अंग्रेजी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी। श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यय से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया। श्री बघेल ने कहा कि श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय का नाम छत्तीसगढ़ के साहित्य गौरव के रूप मेें हमेशा आदर से लिया जाता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages