जेएनयू में वाम मंसूबे अब बेनकाब हो गये हैं: स्मृति ईरानी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, January 10, 2020

जेएनयू में वाम मंसूबे अब बेनकाब हो गये हैं: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस द्वारा JNU मामलें में साझा की गयी जानकारी का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेएनयू में वाम मंसूबे अब बेनकाब हो गये हैं. उन्होंने वामदलों पर जेएनयू परिसर को राजनीतिक लड़ाई का मैदान में तब्दील करने का आरोप भी लगाया. पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘जेएनयू में वाम मंसूबे बेनकाब. उन्होंने भीड़ की अराजकता का नेतृत्व किया, करदाताओं के पैसे से खड़ी की गयी सरकारी संपत्ति को नष्ट किया, नये विद्यार्थियों को पंजीकरण से रोका और परिसर को राजनीतिक लड़ाई के मैदान के रूप में इस्तेमाल किया. दिल्ली पुलिस के सबूत जारी करने के बाद जेएनयू हिंसा में वामपंथियों का हाथ सबके सामने आ गया है.''

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages