मत्स्य पालन की तकनीक सीखने मत्स्य कृषकों का दल रवाना - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, February 16, 2020

मत्स्य पालन की तकनीक सीखने मत्स्य कृषकों का दल रवाना

रायपुर: मत्स्य पालन की तकनीकी और मार्केटिंग का गुर सीखने के लिए जशपुर जिले के 19 मत्स्य कृषकों का दल 15 फरवरी को ओडिशा के  पुरी तथा आंध्रप्रदेश के एलेरू, विशाखपट्नम के लिए रवाना हुआ। मत्स्य कृषकों का यह दल पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान पुरी में फिश मार्केट का अध्ययन अवलोकन करने के बाद वहां से एलेरू जाएगा, जहां मत्स्य कृषकों को यह दल वहां मत्स्य पालन केन्द्रों में जाकर मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक सीखने के साथ ही पंगेसियस कल्चर का भी अध्ययन एवं अवलोकन करेगा। इसके पश्चात् यह दल विशाखापट्नम में फिश हारवर, फिश मार्केट एवं एक्यूरियम देखेगा। सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री डी.के. इजारदार ने बताया कि विभागीय येाजना के अंतर्गत जिले के मत्स्य कृषकों को अध्ययन भ्रमण के लिए राज्य के बाहर ले जाया गया है। सहायक मत्स्य अधिकारी श्री जे.के. पैंकरा के नेतृत्व में प्रगतिशील मत्स्य कृषक श्री अनिल कुमार बेक, अरूण तिर्की, जुगेद्र राम, एनोस हेकान्त मिंज, सबिएल कुजूर, राजनाथ, बजरू राम, अबदोन एक्का, बलवीर पैंकरा, इग्नासियुस उरांव, नीलकमल, प्रभात पन्ना, राजेन्द्रसिदार, अजित तिग्गा, बेनेदिक तिर्की, करम साय, अकबरसाय, पूरन सिंह एवं विजयमान सिंह अध्ययन भ्रमण पर गए  है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages