Mumbai Indians को लगा 17.50 करोड़ रुपए का चुना, इस खिलाड़ी ने पहले मैच में ही डुबोई टीम की लुटिया - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, April 3, 2023

Mumbai Indians को लगा 17.50 करोड़ रुपए का चुना, इस खिलाड़ी ने पहले मैच में ही डुबोई टीम की लुटिया





 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की दूसरी सबसे ऊंची बोली लगाई थी। कैमरन को 17.50 करोड़ रुपए में MI ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन पहले मैच में ही ये खिलाड़ी फ्लॉप नजर आया।
Cameron Green Flop Show MI vs RCB, IPL 2023। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। पिछले साल टीम ने सबसे निचले पायदान पर अपना सफर खत्म किया था, तो वहीं आईपीएल 2023 में अपने पहले मैच में भी मुंबई इंडियंस की हाल का सिलसिला बरकरार रहा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में मिली हार के बाद ही मुंबई इंडियंस ने 11 सालों से ओपनिंग मैच में हार के अपने शर्मनाक रिकॉर्ड को जारी रखा। बता दें कि मुंबई इंडियंस की हार के बाद टीम के एक ऑलराउंडर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ, ऐसा इसलिए क्योंकि ऑक्शन में मुंबई टीम ने उस खिलाड़ी पर 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वह अपन पहले मैच में ही फ्लॉप रहा और मुंबई टीम को हार झेलनी पड़ी।
IPL 2023 के पहले मैच में Cameron Green ने दिखाया फ्लॉप शो



दरअसल, आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को अपने ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs MI) के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव से लेकर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) तक हर कोई फ्लॉप रहा।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मात्र 1 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 10 रन बनाकर सस्ते में विकेट गंवा बैठे। तीसरे नंबर पर उतरे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को देख हर किसी को उम्मीद थी कि वो मुंबई इंडियंस की पारी को संभालने का काम करते हुए नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कैमरन ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेरा और महज 4 गेंदों में 5 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए। उन्हें रीस टो्ले ने बोल्ड आउट किया।

क्या Mumbai Indians के 17.50 करोड़ रुपए हो गए बर्बाद?

बता दें कि आईपीएल 2023 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की दूसरी सबसे ऊंची बोली लगाई थी। कैमरन को 17.50 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन पहले मैच में ही उन्होंने मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबो दी।

उन्होंने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों में भी फ्लॉप प्रदर्शन दिखाया। कैमरन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में 30 रन लुटाए। इस दौरान भले ही उन्हें एक विकेट मिला हो, लेकिन उन्होंने 15.00 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी कर उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम को मुश्किल में डाल दिया।

1 comment:

  1. Mumbai Indians' rough start to IPL 2023 with Cameron Green's flop performance is disappointing, especially after the big investment. The pressure's on, considering how they struggled last season too. It's tough when such high expectations don’t meet reality. Hopefully, they can bounce back soon. By the way, if you're into betting or checking out results, kolkata ff has some solid updates!

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages