'शादी में बदली लव स्टोरी', Shubman Gill की तारीफ में Virender Sehwag का बयान वायरल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, May 17, 2023

'शादी में बदली लव स्टोरी', Shubman Gill की तारीफ में Virender Sehwag का बयान वायरल

 



 भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की है। वीरू ने कहा कि गिल उस पिच पर आसानी से बैटिंग करते हुए नजर आए जिस पर बाकी बैटर्स ने काफी संघर्ष किया।

 सोमवार की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल ने एकबार फिर बल्ले से जमकर धमाल मचाया। गुजरात के सलामी बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी ठोकी। गिल की तूफानी पारी के फैन भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी हुए हैं।

सहवाग ने की गिल की जमकर तारीफ

शुभमन गिल की शतकीय पारी की वीरू ने जमकर तारीफ की है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा, "मेरे हिसाब से यह उनके करियर का सबसे बड़ा चैप्टर है। मैं ऐसा कहना चाहूंगा कि लव स्टोरी शादी में तब्दील हो गई है। उनको देखकर ऐसा लगा कि वह किसी और ही सतह पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गिल बेहद आसानी से उसी मैदान पर चौके बटोर रहे थे, जिस पर बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, "हम शुभमन गिल की काफी लंबे समय से बात कर रहे हैं। इस साल उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट में भी शतक जमाया है, जबकि वनडे में उनके बल्ले से दोहरा शतक भी निकला है। वहीं, अब उन्होंने आईपीएल में भी सैकड़ा जड़ दिया है।"
गिल को रास आता है अहमदाबाद का मैदान

शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम बेहद रास आता है। गिल ने आईपीएल 2023 में अपने सभी अर्धशतक इसी मैदान पर जड़े हैं। इसके साथ ही उनका आईपीएल का पहला शतक भी अहमदाबाद के इसी मैदान पर आया है। गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 58 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली। गिल की पारी के बूते गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 34 रन से हराते हुए प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages