मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सोनोवाल ने रोपे पौधे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, June 19, 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सोनोवाल ने रोपे पौधे

 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम, नीम और अमरूद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राज्य सभा सदस्य श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक श्री भूपेन्द्र आर्य और श्री बाबूलाल महाजन ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ संत त्रिलोकदास उदासीन, स्वामी देव स्वरूपानंद जी और महंत हृदयगिरि महाराज ने भी पौधे लगाए। सर्वश्री प्रसम जैन, ऋषि कुमार सिंह, श्रीमती अनिता मंडलोई ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वश्री सौरभ तिवारी, लकी गुप्ता, सुमित नामदेव, अरूण बघेल, प्रहलाद सिंह लोधी, चंचल सिंह राजपूत, विकास आर्य, गजराज यादव, हेमंत सिंह, राहुल पवार और दवेन्द्र चौधरी भी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages