भारतीय नौसेना की और बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल; फ्रांस से डील को मिली मंजूरी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, July 15, 2023

भारतीय नौसेना की और बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल; फ्रांस से डील को मिली मंजूरी

 भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल के चयन की घोषणा की है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी डसॉल्ट एविएशन के माध्यम से मिली है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे।

भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल, भारत सरकार ने की घोषणा

Rafale Marine Aircraft deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर थे। दोनों देशों के लिए ये यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई परियोजनाओं को लेकर समझौते हुए। वहीं, अब भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल मरीन (Rafale Marine) के चयन की घोषणा की है।

भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी डसॉल्ट एविएशन के माध्यम से मिली है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।
राफेल मरीन को खरीदने का प्रस्ताव पास

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के लिए 26 लड़ाकू विमान राफेल-एम (Rafale-M) को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि 26 विमानों में से 22 सिंगल-सीटर और 4 विमान ट्विन-सीटर हैं। यह विमान फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से खरीदे जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, INS विक्रांत पर राफेल मरीन की तैनाती होने वाली है। बता दें कि साल 2016 के सितंबर में भारत ने 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे।
भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की ओर से इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया था। मरीन राफेल के नेवी में शामिल होने से नेवी की ताकत तो बढ़ेगी ही बल्कि इसके साथ-साथ सैन्य कौशल को भी बढ़ावा मिलेगा।

मरीन राफेल के भारतीय नेवी में शामिल होने के बाद समंदर में भारत की शक्ति कई गुना तक बढ़ जाएगी और भारत राफेल के दोनों एडिशन (एयर और नेवी) को अपने बेड़े में शामिल करने वाला एक शक्तिशाली देश बन जाएगा। गौरतलब है कि इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages