Janhvi Kapoor ने स्लीवलेस वन पीस ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का आया 'दिल' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

Janhvi Kapoor ने स्लीवलेस वन पीस ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का आया 'दिल'

  Janhvi Kapoor ने स्लीवलेस वन पीस ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का आया 'दिल'

जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 3 फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी फोटोज पर शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है।


नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आने वाली है। अब फिल्म एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशन के बीच समय निकालकर तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर की हाई हील्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने तीन अलग-अलग अंदाज में पोज दिया है।

जाह्नवी कपूर की फोटोज पर शिखर पहाड़िया ने क्या कमेंट किया है?

जाह्नवी कपूर की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी दिया है। इस बीच उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है। दोनों इस वर्ष अप्रैल में तिरुपति मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर की बोल्ड तस्वीरों पर शिखर ने दिल की इमोजी शेयर की है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। इसके पहले, भी वह कमेंट करते रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की तस्वीरों को कितने लाइक्स मिले हैं?

जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसमें मनीष मल्होत्रा भी शामिल है। एक्ट्रेस की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 6 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 26 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने जाह्नवी कपूर की खूबसूरती की प्रशंसा की है।


जाह्नवी कपूर जल्द किस फिल्म में नजर आने वाली है?

जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका है। दोनों पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है।


जाह्नवी कपूर अक्सर कहां नजर आती है?

जाह्नवी कपूर अक्सर जिम और डांस क्लासेज के बाहर नजर आती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages