सनी देओल की 'गदर-2' ने लगाया शतक, इतने पैसों के साथ घर जाएगा BBOTT2 विनर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, August 14, 2023

सनी देओल की 'गदर-2' ने लगाया शतक, इतने पैसों के साथ घर जाएगा BBOTT2 विनर

 सनी देओल की 'गदर-2' ने लगाया शतक, इतने पैसों के साथ घर जाएगा BBOTT2 विनर


Entertainment Top News 14th August एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सुबह से ही गदर मचा हुआ है क्योंकि सनी देओल की फिल्म ने OMG 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को काफी पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ा। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले कुछ ही घंटों में होगा। यहां पर जानिए सलमान खान के शो से जुड़ी हर डिटेल।


 Entertainment Top News 14th August: मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल मची हुई है। सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। 'गदर 2' के कहर से ना सिर्फ अक्षय कुमार की OMG 2 बल्कि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की हालत भी खराब हो गई है।

इसके अलावा सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है, जहां इस सीजन को फाइनली उनका विनर मिल जाएगा। विनर की प्राइज मनी से लेकर शो की हर डिटेल हम आपको बता रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ हलचल रही, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।


गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कहर

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अंगार की तरह बरस रही है। 22 साल बाद भी तारा सिंह को फैंस का वही प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही न सिर्फ OMG 2 और रॉकी और रानी...के पसीने छुड़ाए, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शतक भी लगाया।



बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर को मिलेगा इतना इनाम

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को बस कुछ ही देर में अपना विनर मिलने वाला है। हफ्तों की जद्दोजहद के बाद शो अब अपने फिनाले में आ गया है। शो में अब 5 फाइनलिस्ट बचे हुए और इनमे से एक इस सीजन की ट्रॉफी उठाएगा। विनर के साथ-साथ सबसे ज्यादा चर्चा बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की प्राइज मनी को लेकर हो रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


अक्षय ने किया 'गदर 2' का प्रमोशन

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भले ही सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई हो, लेकिन खिलाड़ी कुमार भी 'तारा सिंह' के मुरीद होते नजर आए। उन्होंने अपनी और पंकज त्रिपाठी सोशल ड्रामा फिल्म OMG 2 में सनी देओल की फिल्म का प्रमोशन किया। 



बच्चों को साथ देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र

सनी देओल और ईशा देओल को पहली बार 'गदर-2' की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस भाई बहन की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर धर्मेंद्र ने भी रिएक्ट किया। एक्टर अपने बच्चों को साथ देखकर इमोशनल हो गए और वीडियो को शेयर करते हुए एक नोट लिखा।


जेलर की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का दमखम पूरी दुनिया ने देखा है। अपने अभिनय से उन्होंने कई धुरंधरों को धूल चटाई है। रजनीकांत की 'जेलर' ऐसे समय में रिलीज हुई है, जब सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।इस फिल्म की आंधी में रजनीकांत की फिल्म टिकट विंडो पर अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages