विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को होगी रिलीज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, August 17, 2023

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को होगी रिलीज

 विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को होगी रिलीज

विक्की कौशल इस समय काफी बुलंदियों पर हैं जिनकी पिछली फिल्म जरा हटके जरा बचके भी बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी और अब वे इस फैमिली एंटरटेनर में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को होगी रिलीजRaj Express

द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) यशराज फिल्म्स की रिलीज होने वाली अगली फिल्म है।

फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म इस साल 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) यशराज फिल्म्स की रिलीज होने वाली अगली फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल मुख्य किरदार निभा रहे हैं। विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

विक्की कौशल इस समय काफी बुलंदियों पर हैं जिनकी पिछली फिल्म जरा हटके जरा बचके भी बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी और अब वे इस फैमिली एंटरटेनर में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। भारत के हार्टलैन्ड पर बनी इस फिल्म की कहानी उस पागलपन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह विक्की के परिवार में अचानक सामने आने वाली घटनाएं हैं जिन पर किसी का बस नहीं चलता है!

विक्की ने आज रिलीज डेट अनाउंसमेंट की बेहद मजेदार वीडियो में दर्शकों को अपने पागल परिवार की एक झलक दिखाई, जिसके बाद तो यह फिल्म हर किसी के लिए और भी मनोरंजक बन गई है!

एक्टर विक्की कौशल आज हमारे देश के सबसे चहेते एक्टर्स में से एक हैं और उरी, मसान, राजी, संजू, सरदार उधम, मनमर्जियां, जरा हटके जरा बचके जैसी फिल्मों में उनका परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहा है।

वे हमेशा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे कंटेंट की तलाश में रहते हैं और यह बात उनकी अब तक की फिल्मों से भी जाहिर होती है। इसलिए, TGIF यकीनन उन सभी दर्शकों के लिए देखने लायक फिल्म होगी जो विक्की कौशल जैसे एक्टर्स की मुख्य भूमिका वाली बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages