संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं' चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 27, 2023

संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं' चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी

 संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं' चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी


पीएम मोदी आज मन की बात के 104वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं। पिछले महीने 30 जुलाई को मन की बात का 103वां संस्करण प्रसारित किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पहली बार मेरी माटी मेरा देश अभियान का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री ने एक्स पर जानकारी दी कि वे रविवार की सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से जुड़ेंगे।
Mann ki Baat: पीएम मोदी 'मन की बात' के 104वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 27 अगस्त यानी रविवार को 'मन की बात' के 104वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- सावन महाशिव, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है।

'अभी तो सूरज उगा है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आज आपसे बात कर रहा हूं तो एक पुरानी मेरी कविता की कुछ पंक्तियां याद आ रही है।

आसमान में सिर उठाकर

घने बादलों को चीरकर

रोशनी का संकल्प ले

अभी तो सूरज उगा है।

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर

हर मुश्किल को पार कर

घोर अंधेरे को मिटाने

अभी तो सूरज उगा है

आसमान में सिर उठाकर

घने बादलों को चीरकर

अभी तो सूरज उगा है।
'संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातेंचंद्रयान मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा है जिसकी आज मैं आब सब के साथ विशेष तौर पर चर्चा करना चाहता हूं।
आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा कि हमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है।
जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
30 जुलाई को प्रसारित किया था 'मन की बात' का 103वां संस्करण

पिछले महीने 30 जुलाई को मन की बात का 103वां संस्करण प्रसारित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का जिक्र किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages