OMG 2 Box Office Day 5: ओएमजी 2 ने गदर 2 के सामने घुटने टेकने से किया इंकार, 100 करोड़ क्लब की ओर लगाई दौड़ - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, August 16, 2023

OMG 2 Box Office Day 5: ओएमजी 2 ने गदर 2 के सामने घुटने टेकने से किया इंकार, 100 करोड़ क्लब की ओर लगाई दौड़

 OMG 2 Box Office Day 5: ओएमजी 2 ने गदर 2 के सामने घुटने टेकने से किया इंकार, 100 करोड़ क्लब की ओर लगाई दौड़


OMG 2 Box Office Collection Day 5 स्वतंत्रता दिवस बॉलीवुड के लिए फायदेमंद साबित हुआ। थिएटर्स में लगी हालिया रिलीज फिल्मों ने 15 अगस्त को अच्छा बिजनेस किया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 का नाम भी शामिल है। गदर 2 से टक्कर होने के बावजूद ओएमजी 2 ने अपना बिजनेस बढ़ा रही है और 100 क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है।


OMG 2 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर पीछे हटने को राजी नहीं है। सनी देओल की गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से मुकाबला होने के बावजूद ओएमजी 2 अपना कलेक्शन बढ़ाती जा रही है। अब फिल्म के स्वतंत्रता दिवस का कलेक्शन सामने आया है, जो फिल्म के बिजनेस में बढ़ोत्तरी की ओर इशारा कर रहा है।

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 एक गंभीर मुद्दे पर बात करने वाली फिल्म है। फिल्म का सब्जेक्ट बहुत स्ट्रॉन्ग है। ऐसे में ओएमजी 2 को दर्शक तो मिल रहे है, लेकिन शायद गदर 2 से मुकाबला भारी पड़ रहा है।

घुटने टेकने से किया इनकार

हालांकि, ओएमजी 2 ने अपने घुटने टेकने से मना कर दिए है। फिल्म अपना बिजनेस से तेजी से बढ़ाकर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की होड़ में है। 15 अगस्त को ओएमजी 2 ने छुट्टी का पूरा फायदा उठाया और बिजनेस में उछाल लेकर आई।
15 अगस्त का उठाया फायदा

स्वतंत्रता दिवस पर ओएमजी 2 के बिजनेस की रिपोर्ट अच्छी है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ओएमजी 2 ने मंगलवार को देशभर में 18.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर OMG 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 73 करोड़ पहुंच गया है।


कैसी रही ओएमजी 2 की शुरुआत ?

ओएमजी 2, गदर 2 के साथ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने छलांग लगाते हुए 15.3 करोड़ की कमाई कर ली। ओएमजी 2 ने वीकेंड पर भी थिएटर्स में अपनी पकड़ दिखाई। रविवार को फिल्म ने 17.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर ओएमजी 2 ने 43.11 करोड़ की कमाई।
मंडे टेस्ट में हुई पास ?

ओएमजी 2 के लिए मंडे टेस्ट में पास होना मुश्किल लग रहा था, लेकिन फिल्म ने हैरान करते हुए अपने बिजनेस को बनाए रखा। ओएमजी 2 ने सोमवार को 12.06 करोड़ का नेट बिजनेस किया और चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 55.17 पहुंच गया।
100 करोड़ में होगी शामिल ?

ओएमजी 2 अपनी लागत वसूलने की पूरी कोशिश कर रही है। रिलीज के पांच दिनों ने फिल्म 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है, जो इशारा कर रहा है कि ओएमजी 2 जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म ये सीढ़ी भी चढ़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages