तीसरे T20I के रोमांच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा डबलिन में मौसम का हाल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, August 22, 2023

तीसरे T20I के रोमांच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा डबलिन में मौसम का हाल

 तीसरे T20I के रोमांच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा डबलिन में मौसम का हाल





भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला डबलिन के द विलेज में बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। कप्तान बुमराह जितेश शर्मा को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं। वहीं संजू सैमसन प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया जा सकता है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी युवा प्लेयर्स को आजमाना चाहेगी। वहीं, मेजबान टीम की निगाहें सीरीज का अंत जीत के साथ करने पर होगी।

कैसा रहेगा डबलिन में मौसम?

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच तीसरा टी-20 मैच डबलिन के द विलेज मैदान पर खेला जाना है। बुधवार को डबलिन में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यानी क्रिकेट फैन्स को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है। डबलिन में मैच के समय पर मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। सीरीज के पहले टी-20 में बारिश विलेन साबित हुई थी और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित किया गया था।

कैसी खेलती है डबलिन की पिच?

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच तीसरा टी-20 डबलिन में होना। इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। यानी डबलिन में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। हालांकि, दोनों मैच में भारतीय गेंदबाज आयरलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?

डबलिन के इस मैदान पर अब तक 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैचों में जीत चेज करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 8 मैचों में मैदान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मारा है। ऐसे में तीसरे टी-20 मुकाबले में भी टॉस काफी अहम रोल प्ले कर सकता है। इस ग्राउंड पर रनों का पीछा करना आसान माना जाता है, जिसकी गवाही रिकॉर्ड खुद दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages