20-बेडरूम पैलेस, एक यॉट'': दुबई की एक महिला ने बच्चे के जन्म पर मिलेनियर पति से मांगें ये मंहगे तोहफे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, March 14, 2024

20-बेडरूम पैलेस, एक यॉट'': दुबई की एक महिला ने बच्चे के जन्म पर मिलेनियर पति से मांगें ये मंहगे तोहफे

 20-बेडरूम पैलेस, एक यॉट'': दुबई की एक महिला ने बच्चे के जन्म पर मिलेनियर पति से मांगें ये मंहगे तोहफे


दुबई (Dubai) की एक करोड़पति महिला है जो अक्सर अपनी हाई-फाई लाइफ स्टाइल को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद उस महिला ने अपने मिलेनियर पति से बेहद महंगे गिफ्ट की मांग की है जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।


दुबई की एक महिला की बच्चे के जन्म पर करोड़पति पति से मांगें ये मंहगे तोहफे
 दुबई की एक करोड़पति महिला है, जो अक्सर अपनी हाई-फाई लाइफ स्टाइल को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद उस महिला ने अपने मिलेनियर पति से बेहद महंगे गिफ्ट की मांग कर दी है। उनकी डिमांड अब दुनियाभर में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। महिला की इस डिमांड के बारे में लोग सोशल मीडिया पर भी सर्च कर रहे हैं। इस खबर में जानते हैं कि आखिर महिला ने अपने करोड़पति पति से ऐसा क्या तोहफा मांगा जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

महिला ने अपने मिलेनियर पति से की ये डिमांड

दुबई की एक रईस महिला ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ये महिला काफी सुर्खियों में है। दरअसल, इस महिला ने एक वीडियो साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि जब वो बच्चे को जन्म देगी तो अपने करोड़पति पति से इन चीजों की डिमांड करेगी। अब जब उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया तो उन्होंने अपने पति से एक शानदार याट, 20 कमरों का आलीशान महल, बुर्ज अल अरब पर 100,000 जेंडर रिवील, अमेरिका के शीर्ष सर्जनों के साथ 150,000 डॉलर की ममी का मेकओवर और बहुत सारे सामान की डिमांड की है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही वीडियो

इस वीडियो को soudiofarabia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 3624 लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि उनकी इस डिमांड के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह बहुत घटिया है, इसमें सहानुभूति और सम्मान की कमी है। वहीं एक अन्य ने लिखा है कि इससे रूढ़िवादिता को बढ़ावा मिलता है। कुछ लोग तो इस महिला को गोल्ड डिगर तक कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जब वह 6 साल की थीं, तब वह अपने परिवार के साथ दुबई चली गई और आठ साल पहले जब वे विश्वविद्यालय में पढ़ रही थीं, तब उनकी मुलाकात जमाल अल नदक से हुई। जो उनके पति हैं। तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई है और अब उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages