नेताम का कांग्रेस पर बड़ा हमला : बोले- वहां भगदड़ की स्थिति बनी है, ये आपस में ही कट मर जाएंगे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, March 29, 2024

नेताम का कांग्रेस पर बड़ा हमला : बोले- वहां भगदड़ की स्थिति बनी है, ये आपस में ही कट मर जाएंगे

 नेताम का कांग्रेस पर बड़ा हमला : बोले- वहां भगदड़ की स्थिति बनी है, ये आपस में ही कट मर जाएंगे


कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। इसलिए यह सभी आपस में लड़ेंगे और कट मर जाएंगे।



Ramvichar Netam


रायपुर- विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। जनता को सीएम साय, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। इसी बीच कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। इसलिए यह सभी आपस में लड़ेंगे और कट मर जाएंगे। साथ ही उनका कहना है कि, लोकसभा चुनाव में BJP के सामने कोई चुनौती नहीं है। क्योंकि कांग्रेस देश के नक्से से गायब हो गई है।

कांग्रेस की स्थिति दयनीय है

रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, अभी कहीं-कहीं दिया टिम-टीमा रहा है, वह भी जल्द बुझ जायगा। कांग्रेस की स्थिति बेहद दयनीय नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है और हम छत्तीसगढ़ से 11की 11 सीट जीत लेंगे।

प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर क्या बोले नेताम

भाजपा में प्रदेश प्रभारी बदले जाने को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, भाजपा का संगठनात्मक काम लगातार चलने वाला है। जिसकी जहां उपयोगिता होती है, उन्हें वहां काम पर लगाया जाता है। ओम माथुर जी का कार्यकाल भी बेहतर रहा है। अब जिम्मेदारी नितिन नबीन जी को दी गई है, वह भी बेहतर कार्य करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages