कांकेर नक्सल मुठभेड़ : सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, बोले- घटना अगर फर्जी तो प्रमाणित करें भूपेश बघेल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, April 17, 2024

कांकेर नक्सल मुठभेड़ : सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, बोले- घटना अगर फर्जी तो प्रमाणित करें भूपेश बघेल

 कांकेर नक्सल मुठभेड़ : सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, बोले- घटना अगर फर्जी तो प्रमाणित करें भूपेश बघेल


कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जहां उन्होंने कहा कि, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जहां उन्होंने कहा कि, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए हैं।

सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं। माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे। इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है बस्तर नक्सल मुक्त हो। नक्सलियों से वार्ता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बार-बार हमारे गृह मंत्री बोल चुके हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर सकते हैं। सीएम होने के नाते मैं भी कहना चाहता हूं कि, शांति वार्ता के लिए हम तैयार हैं। उनके साथ भी न्याय किया जाएगा।

बघेल के बयान पर किया पलटवार

प्रेस वार्ता में नक्सली मुठभेड़ को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सवाल पर उन्होंने कहा था कि, भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर होते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को डरा धमका कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पिछले 4 महीने से डरा धमका कर गिरफ्तार किया जा रहा है। कवर्धा जिले में भी डराया धमकाया जा रहा हैं।

सीएम बोले- सबूत दे बघेल

कवर्धा में दिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ठीक बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को काल्पनिक कहा, यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है। कैसे उस पर सवाल उठा सकते हैं। यह घटना अगर फर्जी है तो प्रमाणित करें और सबूत दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages