एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, April 4, 2024

एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट

 एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट


दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी आज भी सुपरहिट है । इस फिल्म का गाना दीवानी मस्तानी भी लोगों की पहली पसंद है । अब दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है । इस गाने के वीडियो को द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है

  

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने किरदार से लोगों के दिलों में एक खास छाप भी छोड़ी है। इन्हीं में से एक है उनका मस्तानी किरदार। इसे उन्होंने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में निभाया था।

जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए भले ही 9 साल बीत गए हैं, लेकिन दीपिका का ये किरदार आज भी लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसे में दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है, जिस पर पति रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

दीपिका के मस्तानी गाने ने रचा इतिहास

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' को द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है। वहीं 'दीवानी मस्तानी' फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे।
रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- मंत्रमुग्ध। इसके अलावा फैंस ने भी रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस गाने में दीपिका की खूबसूरती, मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य अभिनेत्री उनकी तरह इसे निभा पाएगी। यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गीतों में से एक के रूप में जाना जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्तानी के रूप में दीपिका हमेशा प्रतिष्ठित रहेंगी।
मां बनने वाली हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने अपने पोस्ट में डिलीवरी मंथ का भी खुलासा किया था। दीपिका इस साल सितंबर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages