Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, April 10, 2024

Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर

 Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर


मैगजीन ने हाल ही में तब्बू की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक और व्हाइट कलर के स्ट्रिप प्रिंट वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं कानों में सिल्वर इयररिंग्स पहनी है। मेकअप की बात करें तो तब्बू के बालों को कर्ली लुक दिया है और आंखों पर नीले रंग का आईशैडो लगाया है। बस एक्ट्रेस का यही मेकअप उनके फैंस को खटक गया।


तब्बू का चेहरा खराब करने के लिए मैग्जीन पर बुरी तरह भड़के फैंस

तब्बू इन दिनों फिल्म क्रू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। बिजनेस के मामले में भी क्रू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। इस बीच तब्बू एक मैगजीन की अप्रैल डिजिटल कवर स्टार बनीं। मैगजीन ने एक्ट्रेस के साथ एक फोटोशूट भी किया, लेकिन जब फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, तो फैंस भड़क गए।

तब्बू के फैंस इतना ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने मैगजीन पर हमला बोल दिया और एक्ट्रेस का खूबसूरत चेहरा खराब करने का आरोप लगाया।

तब्बू के लुक पर बवंडर

मैगजीन ने हाल ही में तब्बू की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक और व्हाइट कलर के स्ट्रिप प्रिंट वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, कानों में सिल्वर इयररिंग्स पहनी है। मेकअप की बात करें, तो तब्बू के बालों को कर्ली लुक दिया है और आंखों पर नीले रंग का आईशैडो लगाया है। बस एक्ट्रेस का यही मेकअप उनके फैंस को खटक गया और मैगजीन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया।
मैगजीन पर भड़के लोग

तब्बू की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "क्या वे जानबूझकर उसके साथ ऐसा कर रहे हैं???? क्या बकवास है ये!!!" एक अन्य यूजर ने कहा, "इस फोटो में तब्बू को छोड़कर यहां बाकी सब कुछ गलत है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "इस भयानक मेकअप का फैसला किसने किया और एडिटोरियल ने इसे कैसे पास कर दिया।"


तब्बू के लिए जताया अफसोस

तब्बू की तस्वीर पर फैंस की गुस्सा साफ नजर आया, क्योंकि कमेंट्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। मैगजीन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "इतने खूबसूरत इंसान के लिए बेहद भद्दा मेकअप और तस्वीरें।" एक यूजर ये भी कमेंट किया, "माफ करें तब्बू। अफसोस है कि भयानक स्टाइल और मेकअप वाली ये अत्याचारी तस्वीरें बाहर आ गई हैं... माफ करें।" पिक्चर डिलीट करने की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये वो फोटो है जिसे आप लोगों को डिलीट कर देना चाहिए। वो इतनी सुंदर हैं कि आप लोगों को उन्हें खराब दिखाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ा।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages