पत्नी को मारना था 'अंतिम लक्ष्य' तो कोका-कोला में दिया जहर; बेटी से शादी रचाना चाहता था शख्स - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 30, 2024

पत्नी को मारना था 'अंतिम लक्ष्य' तो कोका-कोला में दिया जहर; बेटी से शादी रचाना चाहता था शख्स

 पत्नी को मारना था 'अंतिम लक्ष्य' तो कोका-कोला में दिया जहर; बेटी से शादी रचाना चाहता था शख्स


अमेरिका में एक शख्स अपनी सौतेली बेटी से करने के लिए अपनी पत्नी को कोका कोला में धीमा जहर देता रहा। आरोपी रूफ ने कथित तौर पर पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी को मारने और उसकी बेटी से शादी करने की कोशिश करने के लिए उसे जहर दे रहा था। पुलिस के सामने उसने कहा कि उसके अपराध में बेटी भी साथ थी।


अमेरिका में एक शख्स ने अपनी पत्नी को कोका कोला में जहर दिया

अमेरिका के इंडियाना से एक बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स अपनी सौतेली बेटी से शादी करना चाहता था, उसके रास्ते की रुकावट बन रही पत्नी को उसने जहर देकर मारने की कोशिश की। 71 साल के अल्फ्रेड डब्ल्यू रूफ को वेन काउंटी कोर्ट में अपनी पत्नी को मारने और उसकी बेटी से शादी करने की साजिश के लिए दोषी ठहराया और अपने कृत्य के लिए उसको पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद खुली पोल

रूफ के खिलाफ मामला 2021 में घटनाओं की एक श्रृंखला से सामने आया जब उनकी पत्नी को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टर ने जांच को इस बात का खुलासा हुआ। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रूफ ने कथित तौर पर पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी को मारने और उसकी बेटी से शादी करने की कोशिश करने के लिए उसे जहर दे रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages