केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 25, 2024

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे

 केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत


केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर आज रात राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।
    
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अनेक  जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages