सीएम हाउस में जनदर्शन: विष्णु देव साय प्रदेश की जनता से करेंगे सीधा संवाद, सुनेंगे समस्याएं - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, August 8, 2024

सीएम हाउस में जनदर्शन: विष्णु देव साय प्रदेश की जनता से करेंगे सीधा संवाद, सुनेंगे समस्याएं

 सीएम हाउस में जनदर्शन: विष्णु देव साय प्रदेश की जनता से करेंगे सीधा संवाद, सुनेंगे समस्याएं



छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के निवास पर गुरुवार 8 अगस्त को जनदर्शन का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता से सीधा संवाद करेंगे और समस्याएं सुनेंगे।



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 अगस्त को रायपुर में जनदर्शन का आयोजन करेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्या सुनेंगे। जनदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास से किया जाएगा। अधिकारियों को इसे तैयारी करने कहा गया है। इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से अफसर मौजूद होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन की शुरूवात रायपुर में 27 जून से की थी। जन दर्शन हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे।

जनता से सुझाव भी लेंगे मुख्यमंत्री
इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब कल फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है।

4 जुलाई को दूसरा जनदर्शन लगाया गया था
सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब 8 अगस्त कसे फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages