'ये नहीं, वो नहीं... तो दिखाएं क्या', फिल्म Emergency को अब तक सेंसर बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार, कंगना का छलका दर्द - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, August 31, 2024

'ये नहीं, वो नहीं... तो दिखाएं क्या', फिल्म Emergency को अब तक सेंसर बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार, कंगना का छलका दर्द

 'ये नहीं, वो नहीं... तो दिखाएं क्या', फिल्म Emergency को अब तक सेंसर बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार, कंगना का छलका दर्द


Kangana Ranaut on Emergency कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) रिलीज होने से पहले विवादों में घिर चुकी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म को अभी तक CBFC से मंजूरी नहीं मिली है। वहीं उन्होंने कहा कि हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि फिल्म के कई सीन को काट दी जाए। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए अपना दुख जाहिर किया है।




कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) की रिलीज होने से पहले ही कानूनी पेंच फंस गई है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली है।
सेंसर बोर्ड पर बनाया जा रहा दबाव: कंगना

फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेता और सासंद कंगना ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म को लेकर कई धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर भी इस फिल्म को रिलीज की इजाजत न देने का दबाव बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages