Sebi के आदेश की समीक्षा कर रहे अनिल अंबानी, उठाएंगे उचित कदम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, August 26, 2024

Sebi के आदेश की समीक्षा कर रहे अनिल अंबानी, उठाएंगे उचित कदम

 Sebi के आदेश की समीक्षा कर रहे अनिल अंबानी, उठाएंगे उचित कदम


रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े एक मामले में सेबी के 11 अगस्त 2022 के अंतरिम आदेश का पालन करने के लिए अनिल अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। प्रवक्ता ने कहा कि अनिल अंबानी सेबी की ओर से 22 अगस्त को दिए अंतिम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं।


अनिल अंबानी सेबी की ओर से 22 अगस्त को दिए अंतिम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं।


उद्योगपति अनिल अंबानी कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी के आदेश की समीक्षा कर रहे हैं। वे कानूनी सलाह के आधार पर उचित कदम उठाएंगे। अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस के धन की हेराफेरी के मामले में अनिल अंबानी को शेयर बाजारों से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े एक मामले में सेबी के 11 अगस्त, 2022 के अंतरिम आदेश का पालन करने के लिए अनिल अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले ढाई वर्षों से उक्त अंतरिम आदेश पालन कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अनिल अंबानी सेबी की ओर से 22 अगस्त को दिए अंतिम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं और कानूनी सलाह के अनुसार अगला कदम उठाएंगे।

सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अनिल अंबानी के अलावा 24 अन्य पर भी पांच वर्ष का प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है। वहीं, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सेबी ने अपने आदेश में हमें कोई निर्देश नहीं दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages