Sonam Kapoor ने पापा के बंगले में होस्ट की Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, August 26, 2024

Sonam Kapoor ने पापा के बंगले में होस्ट की Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

 Sonam Kapoor ने पापा के बंगले में होस्ट की Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें


अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ( Masaba Gupta ) के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। चार महीने पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज को साझा किया था। वहीं रविवार को उनका बेबी शॉवर हुआ जिसमें कई सितारें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल हो रही है।

 बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फेमस जोड़ी इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का तो नाम शामिल है ही, लेकिन इसके एक्ट्रेस और इंडस्ट्री की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा भी माता-पिता बनने वाले हैं।

ऐसे में इन दिनों नीना गुप्ता सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वो भी तो नानी बनने वाली हैं। मसाबा ने अप्रैल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं, रविवार यानी 25 अगस्त को मसाबा की बेबी शॉवर पार्टी हुई। ये पार्टी उनकी दोस्त और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने घर पर रखी थी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये सेलेब्स भी हुए शामिल

मसाबा गुप्ता की बेबी शॉवर पार्टी अनिल कपूर के पाली हिल्स वाले बगंले में हुई, जिसके उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर और रिया कपूर ने ऑरगनाइज किया हुआ था। इस मौके पर आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान और उनकी बहन भी शामिल हुई। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स इस पार्टी की हिस्सा बनें।




शॉर्ट ड्रेस में छाई नीना गुप्ता

65 साल की नीना गुप्ता इस मौके पर सबसे खूबसूरत नजर आईं। इस मौके पर वो गोल्डन कलर की ड्रेस पहने नजर आईं, जिसे हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। बता दें, इस पार्टी की थीम गोल्डन और ब्राउन कलर थी। सभी बेज कलर के आउटफिट में नजर आए।



मसाबा गुप्पा का लुक

मसाबा इस मौके पर ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस फोटो में सोनम कपूर और रिया मॉम टू बी मसाबा को हग करते नजर आ रहे हैं।


बीते साल की थी सत्यदीप से दूसरी शादी

बता दें, मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप संग दूसरी शादी की थी। इससे पहले मसाबा 2015 में मधु मंटेना से शादी रचा चुकी थीं, लेकिन शादी महज 4 साल चली। इसके बाद साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। सत्यदीप मिश्रा एक्टर हैं। सत्यदीप मिश्रा की भी मबासा से दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages