थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाएगी 'स्त्री 2', जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2024

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाएगी 'स्त्री 2', जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम

 थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाएगी 'स्त्री 2', जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम


साल की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। मात्र एक महीने के बाद ही फिल्म को ओटीटी पर उतार देने की खबर है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होने वाली है जानिए सारी डिटेल्स।


बड़े पर्दे पर स्त्री 2 (Stree 2) को देखने के बाद अगर आप इसे दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उतावले हो रहे हैं, तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है। यह फिल्म सिनेमाघरों से हटने के तुरंत बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) साल 2018 की सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल बाद आया अमर कौशिक निर्देशित और दिनेश विजान निर्मित फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार बिजनेस कर लिया है।

कहां स्ट्रीम होगी स्त्री 2

सिनेमाघरों में दर्शकों को डराने के बाद चंदेरी की स्त्री और सरकटा ओटीटी पर भी दहशत फैलाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 27 सितंबर को स्ट्रीम होने वाली है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, फिल्म अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है और अच्छा-खासा कारोबा कर रही है।




क्या है स्त्री 2 की कहानी

जहां स्त्री खत्म हुई थी, उसके कुछ साल बाद से स्त्री 2 की शुरुआत होती है। सीक्वल की कहानी पहली वाली से जुड़ी है। श्रद्धा कपूर आखिर कौन हैं? इसका जवाब भी फिल्म में मिल जाता है। स्त्री का दुश्मन सरकटा चंदेरी में दहशत फैला रहा है। वह स्त्री से बदला लेने के लिए चंदेरी की उन लड़कियों को किडनैप कर रहा है, जिनकी सोच प्रोग्रेसिव है। एक बार फिर रक्षक बने विक्की (राजकुमार राव) ने अपनी प्यार भरी आंखों की शक्तियों से सरकटे का खात्मा किया।

स्त्री 2 की कास्ट

अमर कौशिक निर्देशित फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने कैमियो से चौंकाया है। इसके अलावा वरुण धवन का भी फिल्म में कैमियो था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages