श्रम मंत्री श्री देवांगन ने पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 2, 2024

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 श्रम मंत्री श्री देवांगन ने पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व-पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री देवांगन ने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages