वायनाड में फिर भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 1, 2024

वायनाड में फिर भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी

 वायनाड में फिर भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी


वायनाड के पुंचरीमट्टम के पास शनिवार को भूस्खलन हुआ। 30 जुलाई को हुए भूस्खलन का केंद्र पुंचरीमट्टम में ही था। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में खोज और अन्य काम में लगे लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

वायनाड में फिर भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी

वायनाड के पुंचरीमट्टम के पास शनिवार को भूस्खलन हुआ। 30 जुलाई को हुए भूस्खलन का केंद्र पुंचरीमट्टम में ही था। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में खोज और अन्य काम में लगे लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। 30 जुलाई को वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 78 लोग अभी भी लापता हैं।

आंध्र प्रदेश में लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया।
चंद्रबाबू नायडू ने 10 लाख देने का किया एलान

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में भूस्खलन हुआ, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजनों को ₹5-5 लाख की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।

अगले दो दिन में कैसा रहेगा मौसम?

सीएम ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को दूर ट्रांसफर करने का निर्देश दिया क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages