Nandamuri Balakrishna को सिनेमा में हुए 50 साल, Rajinikanth ने अभिनेता को बताया 'कलेक्शन किंग'
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) को 50 साल हो गए हैं। अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे करने के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर नंदमुरी के लिए पोस्ट शेयर किया है और उन्हें कलेक्शन किंग बताया है। नंदमुरी ने मात्र 14 साल की उम्र में अभिनय शुरू किया था।
रजनीकांत के लिए नंदमुरी हैं कलेक्शन किंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामआखिरी बार भगवंत केसरी में नजर आए थे नंदमुरी बालकृष्ण
रजनीकांत ने नंदमुरी बालकृष्ण के लिए किया पोस्ट
64 साल के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) को फिल्मी दुनिया में राज करते हुए 50 साल हो गए हैं। वह सिर्फ 14 साल के थे, जब उन्होंने ततम्मा कला (1974) के साथ अपना अभिनय करियर शुरू किया था। 50 दशक के करियर में नंदमुरी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
सफल फिल्मों की झड़ी लगाने वाले नंदमुरी बालकृष्ण के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने नंदमुरी की सफलता का बखान किया है और उन्हें एक्शन और कलेक्शन किंग बताया है।
रजनीकांत ने नंदमुरी को किया विश
रजनीकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर नंदमुरी को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स हैंडल पर थलाइवा ने लिखा, "एक्शन किंग! कलेक्शन किंग! डायलॉग डिलीवरी किंग! मेरे प्यारे भाई बालैया ने सिनेमा में 50 साल पूरे कर लिए हैं और अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। यह एक महान उपलब्धि है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मैं उनकी जीवनभर की मानसिक शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। भगवान उनका भला करें।"
छोटी उम्र में बने अभिनेता
नंदमुरी बालकृष्ण को उनके पिता एनटी रामा राव ने ही लॉन्च किया था। 14 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद अभिनेता ने अपूर्व साहोदरुलु, इंस्पेक्टर प्रताप, रक्तअभिषेकम, सिम्हा और लेजेंड जैसी फिल्में कीं। आखिरी बार उन्हें भगवंत केसरी (2023) में देखा गया था। इससे पहले आई अखंड बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में
73 साल के रजनीकांत का फिल्मी दुनिया में राज बरकरार है। जेलर की सफलता के बाद थलाइवा अपनी आगामी फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। वह लोकेश कनगराज निर्देशित कुली और अमिताभ बच्चन स्टारर वेट्टयन में नजर आएंगे।
No comments:
Post a Comment