पिछले जन्म में था मेरा-आपका रिश्ता' यह दावा करके योग टीचर NRI महिला से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2024

पिछले जन्म में था मेरा-आपका रिश्ता' यह दावा करके योग टीचर NRI महिला से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

 पिछले जन्म में था मेरा-आपका रिश्ता' यह दावा करके योग टीचर NRI महिला से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज


पिछले जन्म में रिश्ता होने का दावा कर एक योग टीचर एनआरआई महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला गर्भवती भी हो गई। अमेरिका में रहने वाली महिला ने कर्नाटक पुलिस में आरोपी योग टीचर की करतूत की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। योग टीचर कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले में केवला फाउंडेशन चलाता है।

पुलिस ने आरोपी योग टीचर को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)

कर्नाटक में पुलिस ने एक योग टीचर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना चिकमगलुरु जिले की है। योग टीचर ने एक अनिवासी भारतीय (NRI) महिला के साथ घटना को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय प्रदीप उल्लाल के तौर पर हुई है।

महिला ने घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद आरोपी टीचर पकड़ा गया। आरोपी चिकमगलुरु केवला फाउंडेशन चलाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (N) के तहत केस दर्ज किया है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती है पीड़िता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महिला मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है। मगर साल 2000 से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में योग टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। वह तीन बार कर्नाटक के उल्लाल आ चुकी है। महिला आरोपी से ऑनलाइन योग क्लास लेती थी।

दिव्य प्रेम की बात करता था आरोपी

महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी योग टीचर उससे कहता था कि उनका पिछले जन्म में रिश्ता था। वह आध्यात्मिकता, ऊर्जा और दिव्य प्रेम की बात करके यौन शोषण किया। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। हालांकि उसका गर्भपात हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages