Raj Kundra का भांगड़ा देख हैरान Shilpa Shetty ने जोड़ लिए हाथ, 'सोलमेट' के बर्थडे पर किया रोमांटिक पोस्ट
Shilpa Shetty ने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पति को बेस्ट भांगड़ा डांसर बताया है। आज राज कुंद्रा का जन्मदिन है। अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं शिल्पा ने कुछ अलग अंदाज में दी है। उन्होंने एक पार्टी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है जिसमें राज दिल खोलकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में शादी रचाई थी और अब वह दो प्यारे-प्यारे बच्चों वियान और समीशा के माता-पिता हैं।
कपल से माता-पिता बनने के बावजूद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते हैं। दोनों किसी न किसी मौके पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जता ही देते हैं। राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा ने कुछ ऐसा ही किया है।
राज ने पत्नी शिल्पा को किया फेल
आज यानी 9 सितंबर 2024 को राज कुंद्रा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने पति का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कोट-शर्ट और जींस में राज कुंद्रा दिल खोलकर भांगड़ा कर रहे हैं।
राज की वाइब को तो उनकी पत्नी शिल्पा भी मैच नहीं कर पाईं। रेड ड्रेस में शिल्पा अपने पति का डांस देख दंग रह गईं और हाथ जोड़कर वहां से किनारा कर लिया और पूरे स्टेज पर राज ने ही कब्जा कर लिया। उनके डांस मूव्स ने पूरी महफिल में चार-चांद लगा दिया।
शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "बेस्ट भांगड़ा डांसर के लिए जिसे मैं जानती हूं। मेरे सोलमेट, आप जिंदगी में ऐसे ही डांस करते रहें और मुस्कुराते रहें। हैप्पी बर्थडे मेरे कुकी। आपकी सोच से परे आपको चाहती हूं। वियान, समीशा और मैं आपको पाकर धन्य हो गई।" राज ने 'थैंक यू माय सोलमेट' के साथ शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट किया है।
राज कुंद्रा के डांस की हुई तारीफ
लोगों ने राज कुंद्रा का भांगड़ा पसंद किया है। एक यूजर ने कहा, "वाकई उन्होंने धमाल मचा दिया।" एक ने कहा, "एनर्जी लेवल शानदार था।" एक ने कहा, "बहुत अच्छा डांस"। एक ने उन्हें अमेजिंग डांसर बताया। इसी तरह कई लोगों ने उनके डांस की तारीफ की।
Post Top Ad
Monday, September 9, 2024
Home
Entertainment
Raj Kundra का भांगड़ा देख हैरान Shilpa Shetty ने जोड़ लिए हाथ, 'सोलमेट' के बर्थडे पर किया रोमांटिक पोस्ट
Raj Kundra का भांगड़ा देख हैरान Shilpa Shetty ने जोड़ लिए हाथ, 'सोलमेट' के बर्थडे पर किया रोमांटिक पोस्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment