फुलऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा नवंबर, थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 8 मूवीज
Upcoming Movies Release नवंबर के महीने की शुरुआत आज से हो गई है। सिंघम अगेन (Singham Again) और भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) जैसी बड़ी मूवीज भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लेकिन इन फिल्मों के अलावा अन्य कई और फिल्में भी इस नवंबर के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। आइए उनके नाम इस लेख में जानते हैं।
बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये फिल्में (Photo Credit-X)HIGHLIGHTSबड़े पर्दे पर धमाकेदार होगा नवंबर
ये फिल्में होने वाली हैं रिलीज
लिस्ट में एक से बढ़कर एक थ्रिलर
नई दिल्ली। साल का 11वां महीने यानी नवंबर आज से शुरू हो गया है। जिसका आगाज हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again) के साथ हो गया है। लेकिन इन दोनों फिल्मों के अलावा नवंबर में एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज कम होने का नाम नहीं लेगा। क्योंकि इस महीने में सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
इस लेख में हम आपको सिनेमा जगत की उन फिल्मों के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिल्वर स्क्रीन पर नवंबर (Movies Release In November) में उतारा जाएगा। आइए उन मूवीज के नामों के बारे में जानते हैं।
सिंघम अगेन- 1 नवंबरनिर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन आज से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकारों से सजी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है।
.jpg)
भूल भुलैया 3- 1 नवंबर
हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया की तीसरी किस्त यानी भूल भुलैया 3 को भी सिंघम अगेन के साथ-साथ थिएटर्स में आज से रिलीज किया गया है। पिछले दो पार्ट की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिखेगी।
कंगुवा- 14 नवंबरसाउथ सिनेमा की तरफ से इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी कंगुवा को भी इसी महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी हाइफ देखने को मिल रहा है।
.jpg)
द साबरमती रिपोर्ट- 15 नवंबरबीते समय में कई रिलीज डेट में बदलाव करने वाली विक्रांत मैसी स्टारर मूवी द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
आई वॉन्ट टू टॉक- 22 नवंबरलंबे समय बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्देशक सूजीत सरकार की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक में अभिषेक नजर आने वाले हैं, जिसे 22 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

धड़क 2- 22 नवंबरधर्मा प्रोडक्शन की सफल फिल्म धड़का का सीक्वेल भी इस साल सिल्वर स्क्रीन पर आने वाला है। जिसका एलान कुछ समय पहले ही मेकर्स की तरफ किया गया था। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
नाम- 22 नवंबरकरीब 10 सालों से रिलीज के लिए डेट और टाइम तलाशने वाली निर्देशक अनीस बज्मी की मूवी नाम अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर को भी 22 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
मेट्रो इन दिनों- 29 नवंबरनवंबर महीने की अंत निर्देशक अनुराग बासु की बहुचर्चित फिल्म मेट्रो इन दिनों के जरिए होगी। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों से सजी ये रोमांटिक थ्रिलर 29 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी।
No comments:
Post a Comment