आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, तेल कंपनियों ने अपडेट किया रेट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, November 22, 2024

आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, तेल कंपनियों ने अपडेट किया रेट

आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, तेल कंपनियों ने अपडेट किया रेट

अगर आप भी तेल भरवाने पेट्रोल पंप जा रहे हैं तो थोड़ा ठहरकर पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें। तेल कंपनियों ने 22 नवंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिया है। इनकी कीमतों में मार्च 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। चूंकि रोज इनके दाम अपडेट होते हैं तो ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।

22 नवंबर के लिए जारी हो गया फ्यूल प्राइस


देश की मुख्य तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती है। इनकी कीमत वैश्विक बाजार में चल रहे क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर तय होती हैं। ऐसे में जब भी ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आती है तो गाड़ीचालकों को उम्मीद रहती है कि तेल के दाम कम होंगे। हालांकि, ऐसा हर बार नहीं होता है।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले यानी मार्च 2024 में तेल के दामों में बदलाव हुआ था। इनकी कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसके बाद से तेल के दाम में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं हुई है।

आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल का भाव क्या है।

आज के लेटेस्ट रेट

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 22 नवंबर 2024 को पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार हैं-

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामदिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामनोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर 
गाड़ीचालक चाहें तो तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स पर जाकर लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। इसके अलावा RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज भेजकर भी ताजा कीमत जान सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages