डैनियल बरेनबोइम-अली अबू अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, गांधीवादी सिद्धातों को मानते हैं दोनों - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2024

डैनियल बरेनबोइम-अली अबू अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, गांधीवादी सिद्धातों को मानते हैं दोनों

डैनियल बरेनबोइम-अली अबू अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, गांधीवादी सिद्धातों को मानते हैं दोनों

वर्ष 2023 के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मंगलवार को डेनियल बारेनबोइम और अली अबू अव्वाद को प्रदान किया गया। अर्जेंटीना में जन्मे बारेनबोइम प्रसिद्ध पियानो वादक हैं जो दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित आर्केस्ट्रा के साथ प्रदर्शन के लिए विख्यात हैं। बारेनबोइम को पश्चिम एशिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए संगीत को माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता है।

डैनियल बरेनबोइम-अली अबू अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
 वर्ष 2023 के लिए शांति, निशस्त्रीकरण व विकास का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मंगलवार को डेनियल बारेनबोइम और अली अबू अव्वाद को प्रदान किया गया। दोनों शांति के पैरोकार हैं जिन्होंने संगीत, वार्ता व सामुदायिक आंदोलन समेत अहिंसक माध्यमों से इजरायलियों व फलस्तीनियों के बीच समझबूझ व सहयोग बढ़ाने के लिए जीवन समर्पित किया है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार के लिए उनका चयन किया। अर्जेंटीना में जन्मे बारेनबोइम प्रसिद्ध पियानो वादक हैं, जो दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित आर्केस्ट्रा के साथ प्रदर्शन के लिए विख्यात हैं। बारेनबोइम को पश्चिम एशिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए संगीत को माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता है।

वहीं, प्रमुख फलस्तीनी शांति कार्यकर्ता अव्वाद इजरायल-फलस्तीन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पैरोकार रहे हैं। 1972 में राजनीतिक रूप से सक्रिय शरणार्थी परिवार में जन्मे अव्वाद को जेल में उनके अनुभव और उनकी मां की उनसे मिलने के लिए भूख हड़ताल ने अहिंसक प्रतिरोध अपनाने के लिए प्रेरित किया। गांधीवादी सिद्धांतों से प्रेरित अव्वाद मानते हैं कि अहिंसा स्वतंत्रता और सम्मान प्राप्त करने की कुंजी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages