जनजातीय गौरव दिवस : सीएम साय ने बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, गांवों में शहीदों की लगेंगी प्रतिमाएं - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, November 17, 2024

जनजातीय गौरव दिवस : सीएम साय ने बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, गांवों में शहीदों की लगेंगी प्रतिमाएं

 जनजातीय गौरव दिवस : सीएम साय ने बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, गांवों में शहीदों की लगेंगी प्रतिमाएं



सीएम विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात दी है। जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर प्रतिमाएं लगेंगी।


 छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात दी है। सीएम श्री साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि, जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। लोगों को संबोधित करते सीएम विष्णुदेव साय

पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की

उन्होंने आगे कहा कि, अटल जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया और इस समुदाय के विकास को एक नई दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है, जिसके चलते जनजातीय इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे हैं।

बैगा, गुनिया, सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा

सीएम विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया, सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की। इसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने और जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा की।

जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

सीएम श्री साय ने समारोह में जनजातीय समुदाय के विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीएम श्री साय ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित "एटलस", कैलेण्डर "शौर्यांजलि" तथा "हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं" विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इनका प्रकाशन छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किया गया है।

राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने सीएम के कार्यों की सराहना

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गाें के उत्थान और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय की लोकप्रियता और विनम्रता की सराहना पूरे देश में होती है। रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय नृत्य महोत्सव समारोह में आकर "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" का दर्शन हुआ है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के इस विशेष आयोजन के लिए उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जनजातीय समुदाय के महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि, वही देश और समाज जागृत रहता है, जो अपनी संस्कृति और अपने महापुरूषों को याद रखता है।

पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के कई योजनाएं की संचालित : मंत्री रामविचार नेताम

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढे छह हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages