Enviro Infra Engineers IPO खुलेगा आज, निवेश से पहलें जानें पूरी डिटेल्स - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, November 22, 2024

Enviro Infra Engineers IPO खुलेगा आज, निवेश से पहलें जानें पूरी डिटेल्स

 Enviro Infra Engineers IPO खुलेगा आज, निवेश से पहलें जानें पूरी डिटेल्स


IPO Update आज NTPC Green Energy IPO का आईपीओ बंद हो जाएगा। हालांकि इस आईपीओ को लेकर काफी क्रेज नहीं देखा जा रहा है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के साथ आज एक और कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए ओपन होगा। जी हां आज एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers IPO) का आईपीओ खुलेगा। आइए इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

निवेश के लिए खुलेगा Enviro Infra Engineers IPO

 स्टॉक मार्केट में आईपीओ (Initial Public Offering-IPO) को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। मार्केट में अभी निवेश के लिए एनटीपीसी एनर्जी का आईपीओ (NTPC Green Energy IPO) ओपन हुआ है। यह आईपीओ आज बंद होने वाला है। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच में काफी उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेश के लिए आज एनर्जी सेक्टर का एक नया आईपीओ (Energy Sector IPO) ओपन होने वाला है। हम आपको इस आईपीओ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के बारे में (Enviro Infra Engineers IPO)
आज एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers IPO) का आईपीओ ओपन होगा। इस आईपीओ में 572.46 करोड़ फ्रेश इश्यू जारी होंगे। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 52.68 लाख शेयर्स बेचे जाएंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये -148 रुपये प्रति इश्यू निर्धारित किया है। इस आईपीओ में 26 नवंबर 2024 तक बोली लगा सकते हैं। शेयरों की अलॉटमेंट 27 नवंबर को होगा। वहीं, शेयर बाजार के दोनों एक्सचेंज यानी BSE और NSE पर 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को लिस्ट होंगे। कंपनी कर्मचारियों कोटा में 13 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह आईपीओ में जारी इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर के लिए रिजर्व है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ द्वारा जुटाए गए राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, सब्सिडियरी कंपनी ईआईईएल मथुरा इंफ्रा इंजीनियर्स में निवेश,कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

आईपीओ ओपन डेट- 22 नवंबर 2024
आईपीओ क्लोज डेट-

26 नवंबर 2024
आईपीओ प्राइस बैंड-

140 रुपये -148 रुपये प्रति इश्यू
आईपीओ अलॉटमेंट डेट-

27 नवंबर 2024
आईपीओ लिस्टिंग डेट-
29 नवंबर 2024

क्या कहता है जीएमपी (Enviro Infra Engineers IPO GMP)एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ के ओपन से पहले ही काफी पॉपुलर हो गया है। दरअसल, कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर है। वर्तमान में आईपीओ 18.24 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। बीते दिन इसकी जीएमपी 21.62 फीसदी थी।

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों को केवल जीएमपी के आधार पर निवेश नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages