बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होना आम बात है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच टाइम गॉड टाइटल जीतने को लेकर रेस हुई। इस दौरान बिग बॉस के घर में रिश्तों को लेकर बात हुई। करण ने कहा कि वो रिश्ते निभाने में सबसे आगे हैं।
करणवीर मेहरा गिरे पूल में (photo: Instagram)सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) और भी दिलचस्प होने वाला है। टाइम गॉड (Time God) टाइटल वाला मामला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। प्रतियोगी इस खिताब के लिए लड़ते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है।
नए प्रोमो में कंटेस्टेंट से घर में बने नए बॉन्ड को लेकर बात की जाएगी। प्रोमो में ईशा सिंह और दिग्विजय राठी घर में करण वीर मेहरा के संबंधों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। विवियन फिर करण वीर मेहरा को पूल में फेंकने का फैसला करता हैं, जिससे वह टाइम गॉड की दौड़ से बाहर हो जाता हैं।
विवियन ने जीती रेसप्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की घोषणा से होती है, "आज वो दावेदार टाइम गॉड बनेगा, जो दम रखता है घर के रिश्तों को लेकर राय देने की।" इसके बाद घरवाले दौड़ते हुए और दूसरे छोर तक पहुंचने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। विवियन फिनिश लाइन तक पहुंचता है सबसे पहले। इस प्रकार दौड़ में जीतने की वजह से उन्हें स्पेशल पॉवर मिलती है।

विवियन क्यू कार्ड उठाता है और पढ़ता है, “रिश्तों से और घरवालों से भागने वाला करण।” इसके जवाब में करण वीर मेहरा कहते हैं कि वह रिश्तों से भागते नहीं हैं, बल्कि बहुत मजबूत रिश्ते और समीकरण बनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बंधन नहीं बदलते। चाहे वो अविनाश से हो। जब मैंने बोला है तो स्पष्ट रूप से मैं उसका दुश्मन हूं तो मैं अंत तक रहूंगा।"
इसके बाद ईशा सिंह उनसे सवाल करती हैं कि घर में आपका ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। करण खुद को बचाने के लिए अपनी दोस्त शिल्पा शिरोडकर और चुम दुरुंग से पूछते हैं कि क्या वो उनके लिए अपनी ट्रॉफी छोड़ेंगी तो वह हां में सिर हिलाती हैं।
फैसला लेते हुए विवियन करण को पूल में गिरा देते हैं। इस वजह से करण टाइम गॉड की रेस से बाहर हो जाते हैं। निर्माताओं ने इस प्रोमो को कैप्शन के साथ साझा किया,"जो देगा डंके की चोट पर घर के रिश्तों पर राय, वही बनेगा टाइम गॉड के ताज का हकदार।" अब ये देखना दिलचस्प होगा की टाइम गॉड का टाइटल कौन जीतता है।
No comments:
Post a Comment