अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 12, 2024

अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा

 अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा


अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली ये मूवी वर्ल्डवाइड गर्दा उड़ा रही है। फिल्म को विदेशो में बहुत पसंद किया जा रहा है। मंगलवार को 1000 करोड़ कमाने के बाद बुधवार को मूवी ने दुनियाभर में मोटी कमाई की है।

पुष्पा 2 की दुनियाभर में एक हफ्ते की कमाई/ फोटो क्रेडिट- Imdb


बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की शुरुआत भले ही कैसी भी हुई हो, लेकिन इस साल का अंत अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के साथ बहुत ही धांसू होने वाला है। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस से ज्यादा तेज दुनियाभर में दौड़ लगा रही है।


इस मूवी ने मंगलवार को ही 1000 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया था। अब बुधवार के साथ ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 7वें दिन दुनियाभर में मूवी ने टोटल कितनी कमाई की और एक हफ्ते में पुष्पा 2 के खाते में कुल कितनी राशि आई, चलिए जानते हैं।


बुधवार को पुष्पा 2 ने दुनियाभर में की इतनी कमाईअल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पुष्पा 2' को विदेशो में भी भर-भरकर ऑडियंस मिल रही है। इस फिल्म को मेकर्स ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर मलेशिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, यूके और अमेरिका जैसे देशों में रिलीज किया। फिल्म ने शुरुआती तीन दिन में विदेशो में 80 लाख डॉलर के आसपास कमाई कर ली थी। पुष्पा 2 उत्तर अमेरिका में सबसे अच्छा बिजनेस कर रही है।

बुधवार को भी पुष्पा 2 का सिक्का दुनियाभर में चला। साउथ के फेमस ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म के दुनियाभर में कमाए गए बुधवार के आंकड़े शेयर किए हैं। मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी पुष्पा: द रूल (Pushpa 2 Worldwide Collection) ने एक हफ्ते में टोटल 1025 करोड़ की कमाई कर ली है। पूरी दुनिया में फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर 25 करोड़ रुपए कमाए हैं।





Photo Credit- X Account
किस देश में पुष्पा 2 को मिली कितनी स्क्रीन्स?बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 को ऑस्ट्रेलिया में टोटल 140 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, वहीं जर्मनी में फिल्म को 79, मलेशिया में 25, न्यूजीलैंड में 53, सिंगापुर में 19, यूनाइटेड किंडम में 223 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।




Photo Credit- IMDBएक हफ्ते में 1025 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस करने वाली इस मूवी ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 176 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का दूसरा वीकेंड आने वाला है और 20 दिसंबर से पहले कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में पुष्पा 2 के पास ये पूरा-पूरा चांस है कि वह वर्ल्डवाइड और भी बेहतरीन कलेक्शन करके कई और बड़ी फिल्मों को धूल चटा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages