छत्तीसगढ़ में भी होंगे 14 मंत्री : सीएम बोले- सब होगा, थोड़ा इंतजार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 25, 2024

छत्तीसगढ़ में भी होंगे 14 मंत्री : सीएम बोले- सब होगा, थोड़ा इंतजार

 छत्तीसगढ़ में भी होंगे 14 मंत्री : सीएम बोले- सब होगा, थोड़ा इंतजार



छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री साय ने साफ कहा, सब होगा, बस थोड़ा इंतजार करें।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 हरियाणा की तरह ही अब छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बनाने की तैयारी है। एक दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में रात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन किया है। दिल्ली से लौटने के बाद हरियाणा की 14 मंत्रियों के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने साफ कहा, सब होगा, बस थोड़ा इंतजार करें। हरिभूमि ने 24 दिसंबर के अंक में ही इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है।

छत्तीसगढ़ जब नया राज्य बना था तो पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी और इसके बाद डॉ. रमन सिंह के मंत्रिमंडल में पहले 17 से 18 मंत्री होते थे, लेकिन मंत्रिमंडल में संख्या को जब केंद्र सरकार द्वारा 2003 में संविधान में संशोधन करके प्रतिशत में तय किया गया, तो इसके बाद बड़े राज्यों के लिए विधायकों की संख्या का दस फीसदी और छोटे राज्यों के लिए 15 फीसदी तय किया गया है। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल को 13 सदस्यों तक सीमित कर दिया गया है, जबकि जानकारों का साफ कहना है कि यहां पर आसानी से 14 मंत्री हो सकते हैं। हरियाणा में भी 90 विधायक है और छत्तीसगढ़ में भी विधायकों की संख्या 90 ही है। हरियाणा में भाजपा सरकार में हमेशा ही 14 मंत्री रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्री बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages