मैंगो फैशन टाइकून इसाक एंडिक की दुर्घटना में मौत, पहाड़ी से फिसला पैर; 150 मीटर नीचे गिरे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 15, 2024

मैंगो फैशन टाइकून इसाक एंडिक की दुर्घटना में मौत, पहाड़ी से फिसला पैर; 150 मीटर नीचे गिरे

 मैंगो फैशन टाइकून इसाक एंडिक की दुर्घटना में मौत, पहाड़ी से फिसला पैर; 150 मीटर नीचे गिरे


स्पैनिश फैशन कंपनी मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वह वह 71 वर्ष के थे। उनकी मौत एक पहाड़ी पर पैर फिसलने से हुई है वह काफी नीचे जा गिरे थे। वह अपने रिश्तेदारों के साथ बार्सिलोना के पास मोंटसेराट गुफाओं में पैदल यात्रा कर रहे थे तभी वह फिसल गए और 150 मीटर की चट्टान से गिर गए।


मैंगो फैशन टाइकून इसाक एंडिक की दुर्घटना में मौत (फाइल फोटो)
एएनआई, बार्सिलोना। स्पैनिश फैशन कंपनी मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। कंपनी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस खबर की पुष्टि करते हुए मैंगो के सीईओ टोनी रुइज ने एक बयान में एंडिक को श्रद्धांजलि दी और कंपनी में उनके योगदान के बारे में बताया। बयान में कहा गया है कि एंडिक ने अपना जीवन मैंगो को समर्पित कर दिया और अपनी रणनीतिक दृष्टि, अपने नेतृत्व में अटूट प्रतिबद्धता की बदौलत एक अमिट छाप छोड़ी।


150 मीटर की चट्टान से गिर गए

मैंगो इसाक एंडिक इस्तांबुल में जन्मे थे और उन्होंने फैशन साम्राज्य मैंगो की स्थापना की थी। वह वह 71 वर्ष के थे। उनकी मौत एक पहाड़ी पर पैर फिसलने से हुई है, वह काफी नीचे जा गिरे थे। वह अपने रिश्तेदारों के साथ बार्सिलोना के पास मोंटसेराट गुफाओं में पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी वह फिसल गए और 150 मीटर की चट्टान से गिर गए, जहां उनकी मौत हो गई।


स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज जताया दुख
कंपनी के सीईओ ने कहा कि उनका जाना एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है लेकिन हम सभी, किसी न किसी तरह से, उनकी विरासत और उनकी उपलब्धियां हमें जोड़कर रखेंगी। आगे कहा कि यह हम पर निर्भर है कि यह सुनिश्चित करें कि मैंगो वैसी बनी रहे जिसे पर इसाक ने बनाया था। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी मैंगो के संस्थापक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages