2025 में खूब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड, घूमने का प्लान हैं तो देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 27, 2024

2025 में खूब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड, घूमने का प्लान हैं तो देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

 2025 में खूब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड, घूमने का प्लान हैं तो देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट


नए साल यानी 2025 की शुरुआत में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में लोगों ने 2025 से जुड़ी प्लानिंग भी शुरू कर दी है कि उन्हें कब घूमने जाना है कब उनका बर्थडे है। इसके लिए छुट्टी लेने की भी जरूरत होगी। आइए हम आपको बताते हैं कि साल 2025 में आपको कब लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है ताकि उसी हिसाब से अपनी प्लानिंग कर सकें।

साल 2025 का दूसरा हफ्ता ही आपको लॉन्ग वीकेंड का तोहफा दे रहा है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हर नया साल नई शुरुआत जैसा होता है। इसके लिए आपको कई तरह की प्लानिंग करनी होती है। जैसे कि आपका या आपके किसी अपने का जन्मदिन कब पड़ेगा, शादी की सालगिरह किस दिन होगी। फिर उसी हिसाब आपको पार्टी करने या घूमने का भी प्लान बनाना होता है। इसके लिए छुट्टी लेने की भी जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि साल 2025 में आपको कब लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है, ताकि उसी हिसाब से अपनी प्लानिंग कर सकें।


जनवरी
साल 2025 का दूसरा हफ्ता ही आपको लॉन्ग वीकेंड का तोहफा दे रहा है। इसकी शुरुआत 11 जनवरी यानी शनिवार से होगी। फिर 12 जनवरी को रविवार है और फिर 13 जनवरी लोहड़ी की छुट्टी और फिर 14 जनवरी को मकर सक्रांति की छुट्टी मिलेगी। अगर आप 10 जनवरी की ऑफिस के बाद ही रात में निकल जाएंगे, तो आप इस लॉन्ग वीकेंड का पूरा मजा ले सकेंगे।


फरवरीफरवरी आपको निराश करेगी। साल 2025 में फरवरी का महीना 28 दिनों का होगा, लेकिन आपको कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।


मार्च




यह विडियो भी देखें

फरवरी की कसर को पूरा करेगा मार्च का महीना, जिसमें आपको दो बार लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। पहला होली और दूसरा ईद पर। पहला लॉन्ग वीकेंड 13 मार्च को गुरुवार से शुरू होगा। इस दिन होलिका दहन है। 14 मार्च को शुक्रवार के दिन होली है। फिर 15-16 तारीख को शनिवार-रविवार है।

दूसरा लॉन्ग वीकेंड 29 मार्च को शनिवार से शुरू होगा। 30 को रविवार और 31 को ईद उल फितर की छुट्टी होगी। आप 28 तारीख की छुट्टी लेकर 4 दिन की हॉलिडे प्लान कर सकते हैं।





अप्रैलअप्रैल की शुरुआत से गर्मियां दस्तक देने लगती हैं। यह समय घूमने के लिए बेस्ट हो जाता है और इसे बेस्ट बना देगा लॉन्ग वीकेंड। पहला लॉन्ग वीकेंड 10 तारीख को महावीर जयंती से शुरू होगा। लेकिन, इसमें 11 मार्च को छुट्टी लेनी पड़ेगी और उसके बाद 12-13 मार्च को शनिवार-रविवार है।

वहीं, मार्च के तीसरे हफ्ते में फिर से एक लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। यह 18 से 20 तारीख तक है। इसमें 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फिर 19-20 मार्च को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी है।


मईमई में भी आपका एक छोटा-सा वीकेंड प्लान कर सकते हैं। 10-11 मई को शनिवार-रविवार है, फिर सोमवार यानी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी मिल जाएगी।


जून-जुलाईजून और जुलाई से बारिश की शुरुआत हो जाती है। लेकिन, दो महीने लॉन्ग वीकेंड के हिसाब से सूखे ही गुजर जाने वाले हैं।


अगस्तअगस्त के तीसरे हफ्ते में आपको लॉन्ग वीकेंड का तोहफा मिलेगा। 15 अगस्त को शुक्रवार है और इस दिन स्वतंत्रता दिवस रहेगा। फिर 16-17 को शनिवार-रविवार है।


सितंबरसितंबर के पहले ही हफ्ते लॉन्ग वीकेंड है। 5 सितंबर शुक्रवार को ईद और ओणम की छुट्टी रहेगी। फिर 6-7 को शनिवार-रविवार की छुट्टी है।




अक्टूबरअक्टूबर में भी कई छुट्टियां हैं। पहला लॉन्ग वीकेंड 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक है। आपको बस 3 अक्टूबर यानी शुक्रवार की छुट्टी लेनी होगी। अक्टूबर में 1 तारीख को महानवमी, 2 को दशहरा रहेगा। फिर 4-5 का रविवार है। अगला लॉन्ग वीकेंड 18-20 अक्टूबर को मिलेगा। इस समय दीवाली की छुट्टियां रहेंगी।

तीसरा वीकेंड 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर गुरुवार से होगी। 23 को भाई दूज है। आप 24 अक्टूबर यानी शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। फिर 25-26 को शनिवार-रविवार है।


नवंबरनवंबर का सर्द महीना खाली गुजरने वाला है। इसमें कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं है।


दिसंबरदिसंबर में क्रिसमस के मौके पर 25 से 28 तक लॉन्ग वीकेंड का मौका है। लेकिन, इसे भुनाने के लिए 26 दिसंबर शुक्रवार के दिन आपको छुट्टी लेनी होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages