खेल जगत के लिए बेमिसाल रहा ये साल; चेस से लेकर टी20 विश्व कप तक, दुनिया ने माना भारत का लोहा
भारत ने साल 2024 में कई उपलब्धियां हासिल की। इस बार भारत ने क्रिकेट टेनिस हॉकी चेस से लेकर पेरिस ओलंपिक में अपना लोहा मनवाया। इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा जिससे पूरे देशवासियों को गर्व महसूस हुआ। साल 2024 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है ऐसे में आपको बताते हैं साल 2024 में खेल जगत में भारत ने किन-किन उपलब्धियों को हासिल किया।
Year Ender 2024: इस साल खेल जगत में भारत की इन उपलब्धियों पर हर भारतीय को हुआ गर्वखेल जगत में भारत ने साल 2024 में कई उपलब्धियां हासिल की। इस बार भारत ने क्रिकेट, टेनिस, हॉकी, चेस से लेकर पेरिस ओलंपिक में अपना लोहा मनवाया। इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिससे पूरे देशवासियों को गर्व महसूस हुआ। साल 2024 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, ऐसे में नए साल से पहले आइए आपको बताते हैं साल 2024 में खेल जगत में भारत ने किन-किन उपलब्धियों को हासिल किया।
Year Ender 2024: इस साल खेल जगत में भारत की इन उपलब्धियों पर हर भारतीय को हुआ गर्व
1. भारत ने जीता टी20 विश्व कप 2024 का खिताब
.jpg)
भारतीय टीम ने 30 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत पिछले साल अपने घर में वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीतने से चूक गया था, लेकिन इस साल वह कामयाब रहा और 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त किया।
2.भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
.JPG)
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से मात दी। ये पांचवीं बार रहा जब भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत की तरफ से जुगराज सिंह ने गोल दागा। इस गोल की वजह से भारत ने ये खिताब जीता
3.पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीते कुल 6 पदक
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल रहे। पहला पदक भारत को शूटर मनु भाकर ने दिलाया। ये पदक महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल का रहा। इसके बाद उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को सिल्वर मेडल जिताया।
तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने भारत को शूटिंग की मेंस 50 मीटर राइफल थ्रो पोजीशन में जीता। फिर पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रेसलर अमन सहरावत ने मेंस 57 किलो फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता।
4.टेनिस में रोहन बोपन्ना ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 फाइनल
रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में मेंस डबल्स का खिताब जीता। फाइनल मैच में उन्होंने रोहन-एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलेली और वावसोरी को मात दी। बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बने, जिन्होंने 43 साल की उम्र में ये खिताब जीता।
5. डी गुकेश ने जीता चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का टाइटल
गुकेश डी ने सिंगारपुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में पिछली बार के चेस चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को मात देकर इतिहास रचा। वो सबसे कम उम्र में चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले प्लेयर बने हैं। 18 साल के गुकेश दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।

No comments:
Post a Comment